करैरा, शिवपुरी। नरवर जनपद की ग्राम पंचायत सिलरा मैं चल रहे नल जल योजना के काम मे ठेकेदार की लापरवाही से ग्रामीण बहुत परेशान है। ठेकेदार द्वारा गांव की सीसी रोड को तोड़ दिया गया लेकिन उसे दुरस्त नही कराया जा रहा है। पाइप लाइन बिछाने के लिए पंचायत द्वारा बनाई पक्की नाली को जेसीबी से तोड़ दिया। नाली टूटने से पानी और गंदगी रास्ते में फेल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते में मिट्टी के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं जिससे रास्ते में आवागम प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने पाइप लाइन का कार्य एवं टंकी के निर्माण की गुणवत्ता  घटिया होने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने उक्त मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को भी की थी लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नही होने के चलते उनमें आक्रोश है और ग्रामवासियों ने उग्र आंदोलन की बात कही है।