कोलारस। अनुविभाग के बदरवास थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला अपने मायके से अपनी ससुराल के लिए निकली थी। इसी दौरान लिफ्ट देने के बहाने गैंग की वारदात को अंजाम दिया गया। बता दें कि महिला की शादी 2 माह पहले ही हुई थी।