भूअभिलेख द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 1 जून से आज दिनांक तक 342.63 मिमी वर्षा दर्ज की गई है जबकि जिले में औसत वर्षा 816.3 मिमी है। जुलाई माह बीतने वाला है इसके बावजूद शिवपुरी में औसत बारिश का आंकड़ा 50 फीसदी भी नहीं पहुंच सका है। जबकि पिछले वर्ष 1208.98 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। आज शुक्रवार को पारे की शुरुआत 26 डिग्री सेल्सियस से हुई जो सुबह 10 बजे तक 30 डिग्री तक जा पहुंचा। आज दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंचने संभावना है। इधर मौसम विभाग के अनुसार शिवपुरी में आज भी वारिश नहीं हो सकेगी।
• पांच दिनों से नहीं बरसे बदरा
जिले भर में मंगलवार से लेकर आज शनिवार तक ना के बराबर बारिश हुई है। मंगलवार से लेकर आज दिनांक तक जिले भर में महज 80 मिमी वर्षा हुई है। इन दिनों में शिवपुरी सहित कई तहसील ऐसी है जहां बिल्कुल भी बारिस नहीं हुई है।
शिवपुरी में 455.40 - 455.40 = 00 मिमी
बैराड़ में 152 00 - 171.00 = 19 मिमी
पोहरी में 372.50 - 372.50 = 00 मिमी
नरवर में 304.00 - 336.00 = 32 मिमी
करैरा में 300.30 - 330.30 = 00 मिमी
पिछोर में 349.00 - 367.00 = 18 मिमी
कोलारस 268.00 -.296.80 = 00 मिमी
बदरवास में 439.70 - 450.70 = 11 मिमी
खनियाधाना में 338 - 338 = 00 मिमी
आधा भी नहीं भर सका मनीखेड़ा बांध
सिंध जलावर्धन योजना के तहत शहर को पानी पिलाने वाले सबसे बड़े जल स्त्रोत मनीखेड़ा डेम में भी पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पानी उतना नहीं पहुंच सका है। अच्छी बारिश न होने के चलते आज 21 जुलाई तक मनीखेड़ा डेम आधा भी नहीं भर सका है। बता दें डेम की क्षमता 834.83 मिलियन क्यूबिक मीटर है लेकिन आज दिनांक तक डेम में 337.60 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी एकत्रित हो सका है यानी डेम अब तक 48.14 प्रतिशत ही भर सका है। डेम का फूल रिजर्व वाटर लेवल 346.25 मीटर है आज दिनांक तक डेम 337.60 मीटर भर चुका है। इसके चलते फिलहाल डेम के गेट नहीं खुल सकेंगे हालांकि मनीखेड़ा डेम से बिजली उत्पादन का कार्य शुरू हो चुका है।
इधर शहर की चालीस फीसदी पानी की जरुरत को पूरा करने वाली चांदपाठा झील का जल स्तर 1131 फीट तक पहुंच चुका है। जबकि इसकी क्षमता 1132 फीट तक की है। आज शुक्रवार को चांदपाठा झील 90 फीसदी पानी से भरी हुई है।
