करैरा। पुलिस थाना करैरा में पदस्थ आरक्षक सोनू पांडे उम्र 29 वर्ष अब इस संसार मे नही रहे, देर रात शुभम स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ग्वालियर में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि सोनू का स्वास्थ्य ठीक नही होने के कारण उन्होंने तीन दिन का अवकाश लिया था और ग्वालियर के शुभम स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे।
बताया जा रहा है की सोनू को अपेंडिसाइटिस की शिकायत थी पूर्व में भी वह झांसी के एक अस्पताल में भर्ती रहे थे। अब तकलीफ बढ़ने के कारण उनका अपेंडिसाइटिस का ऑपरेशन होना था जिसके लिए वह ग्वालियर में अस्पताल में भर्ती थे।
किंतु उनके अपेंडिसाइटिस के ऑपरेशन से पहले ही आज रात्री सोनू की हालत अचानक बिगड़ गई और उन्होंने शुभम हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वही कुछ लोगों का कहना है कि डॉक्टर द्वारा दिये गए दवा ओवरडोज के कारण साइलेंट अटैक का मामला हो सकता है।
सोनू अपनी विभागीय सेवाओं में अत्यंत समर्पित, विनम्र, मिलनसार होने के साथ-साथ एक्टिव पुलिसिंग उनकी पहचान थी। युवा पुलिस आरक्षक सोनू पांडे के निधन की खबर से समूचे विभाग समेत करैरा क्षेत्र में शोक व्याप्त है। लोग खबर सुनकर स्तब्ध है।


