जानकारी के मुताबिक देहात टीआई विकास यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटरा मोहल्ला पुरानी शिवपुरी में गुंजन बेड़िया अपने घर में लड़कियों से जबरन वैश्यावृत्ति करा रही है। सीएसपी कार्यालय से सर्च वारंट लेकर आरक्षक गिर्राज रावत व महाराज सिंह को सादा कपड़ों में 100-100 रु. पांच नोट पर हस्ताक्षर करके दिए और कटरा मोहल्ले भेज दिया।
मय फोर्स महिला बस सहित कटरा मोहल्ला पहुंचे और वाहन मोहल्ले से बाहर खड़ा कर पैदल गुंजन बेड़िया के घर पहुंचे। घर के बाहर खड़ी महिला गुंजन व सिमरन को पकड़ लिया। एसआई ज्योत्सना वर्मा व महिला आरक्षक कीर्ति शर्मा ने गुंजन की तलाशी ली तो 100 रु. का नोट निकला जिसमें टीआई के हस्ताक्षर थे। सिमरन से हस्ताक्षर वाले दो नोट मिले।
पुलिस ने गुंजन की निशानदेही पर घर की तलाशी ली तो कमरे में दो महिला व दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। इनमें प्रीति बेड़िया व आयुष पंजाबी, दूसरी लड़की बेबो बेड़िया व जितेंद्र रजक नाम बताए हैं। चारों को हिरासत में लेकर कमरे की तलाशी ली तो कंडोम के दो खाली पैकेट व चार भरे पैकेट जब्त किए।
फिर दूसरे कमरे की तलाशी ली तो दो लड़कियां व दो लड़के मिले, जिनमें मुस्कान बेड़िया व इरफान खान, खुशी बेड़िया व परमानंद कुशवाह पाए गए। खुशी की तलाशी लेने पर हस्ताक्षर वाला नोट मिला। कमरे से कंडोम के दो खाली व दो भरे पैकेट जब्त किए हैं। ऊपरी मंजिल के कमरे की तलाशी में महिला प्रिया बेड़िया मिली। तलाशी लेने पर 100 रु. के दो नोट मिले, जिसमें एक हस्ताक्षर वाला है।
मामा की शादी में आया युवक, रेड लाइट एरिया से पकड़ा उज्जैन के तारा ना का रहने वाला आयुष पंजाबी शिवपुरी शहर में अपने मामा के यहां शादी में आया था। किसी के बहकावे में आकर रेड लाइट एरिया में पहुंच गया। पुलिस की दबिश में आयुष के संग शिवपुरी शहर के दो युवक व एक गांव का युवक भी पकड़ा गया है।
.webp)