करैरा। अनुविभाग के दिनारा में कन्या भोज कर घर लौट रही 6 साल की मासूम बच्ची के साथ मिल के चौकीदार ने दुष्कर्म किया। आरोपी बच्ची को मिल में ले गया वहां उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। मामला दिनारा थाना क्षेत्र का है। इसके बाद मासूम किसी तरह घर पहुंची और पूरी घटना अपनी मां को बताई थी। माता-पिता की शिकायत के बाद दिनारा थाना पुलिस ने आरोपी चौकीदार पर पॉक्सो सहित दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, जनकपुर की पुलिया के पास कंथरिया के मिल पर कालीचरण उर्फ मामा चौकीदार की नौकरी करता था। आरोपी चौकीदार शराब का आदी है। मंगलवार शाम जनकपुर गांव की 6 साल की मासूम कन्या भोजन कर मिल के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान आरोपी चौकीदार ने मासूम को पानी पिलाने के बहाने मिल के अंदर बुला लिया और उसके साथ गंदी हरकत की। मासूम आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और सारी बात अपनी मां को बताई।

दिनारा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376/1, 376 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया है, जहां से न्यायाधीश ने कालीचरण उर्फ मामा को जेल भेज दिया है।