पिछोर। अनुविभाग के बामौरकलां में एक किराएदार छात्र ने अपने ही मकान मालिक की 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बमौरकलां थाना पुलिस ने 14 साल की नाबालिग की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ पोक्सो सहित दुष्कर्म की धाराओं में शुक्रवार की रात मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

जानकारी के अनुसार बामौरकलां में 12वीं कक्षा की पढ़ाई करने के लिए छिरैटा गांव के रहने वाले भज्जू यादव ने पीड़िता के पिता के मकान में किराए से कमरा लिया था। 14 साल की नाबालिग ने घटना 3 जुलाई की बताई है, उस दिन नाबालिग के माता-पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि भज्जू यादव (21) ने मुझे अपने कमरे में सब्जी देने की कहकर बुला लिया था। इस दौरान कमरे में पहले से ही भज्जू यादव का भांजा अमित यादव (20) भी था। भज्जू यादव ने मेरे साथ जबरजस्ती पकड़कर रेप किया इस दौरान अमित यादव अपने मोबाइल में वीडियो बनाता रहा।

• वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया

नाबालिग ने बताया कि मेरे साथ हुई घटना के बारे में मैने किसी को नहीं बताया था लेकिन भज्जू यादव का भांजा अमित यादव लगातार मुझे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मेरे साथ गलत काम करने का दबाव बना रहा था। इसमें उसके सहयोग भज्जू यादव यादव भी कर रहा था। परेशान होकर मैंने सारी बात अपने घर बता दी। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी भज्जू यादव और उसके सहयोगी अमित यादव के खिलाफ पास्को सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजी बद्ध कर लिया है।