•हल्दी-चावल के पानी को छिड़ककर किया सम्मोहित
जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर मारोरा अहीर की निवासी रेखा जाटव अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान 4 बदमाश घर में घुस गए। बकौल रेखा जाटव 4 लोगों में से 2 लोग महिला की वेशभूषा में घर घुसे थे। मैं उन चारों को नहीं जानती थी फिर भी मैं चुप रही। उनमें से एक ने मुझे पानी का गिलास और हल्दी-चावल मंगाए। गिलास में घोलकर मेरे ऊपर छिड़क दिया।
एक ने मुझसे कहा कि कितने बच्चे है मैनें एक बच्चा बता दिया फिर मुझसे एक बदमाश ने कहा कि तुम्हारी झोली भर देते है। इसके बाद उसने फिर मेरे ऊपर हल्दी-चावल वाला पानी छिड़क दिया। इसके बाद मैंने पहले 100 रुपए बदमाशों को दिए। फिर बदमाशों ने मेरे कान का बाला, मंगलसूत्र उतरवा लिए। मैनें भी अपने जेवर उतारकर दे दिए। इसके बाद में नाक की बाली उतार रही थी तो नाक की बाली मुझे चुभ गई, जिससे मुझे होश आ गया। होश आते ही मैं चींख उठी। मेरी चींख सुन चारों बदमाश भाग खड़े हुए। मैंने घर से बहार निकलकर शोर मचाया, जिसे सुन पड़ोसी बदमाशों के पीछे दौड़े।
•पेड़ से बांधकर कर पीटा
जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने भागते हुए 2 आरोपियों को पकड़ लिया, जिन्हें गांव के एक पेड़ से बांध दिया और उनकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस बुलाई। दोनों आरोपियों को पुलिस पोहरी थाने लेकर आई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
बताया गया है कि एक आरोपी को साथ लेकर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पकडे़ गए दो आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। बताया गया है कि पकडे़ गए आरोपियों के संबंध शाजापुर के गैंग से जुड़े हुए है, जो इसी प्रकार से वारदात को अंजाम देते है। पोहरी थाना पुलिस पकडे़ गए आरोपियों की मदद से गैंग के सदस्यों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
