दिल्ली। के छावला कैंप में भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल (ITBP) के अधिकारी के बेटे ने एक कांस्टेबल की आंख में गोली मार दी। जिससे कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुक भूप सिंह उर्फ भूपेन्द्र सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दिग्विजय सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस को मौके से करीब 6 कारतूस के खोखे मिले हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे वारदात की सूचना मिली। छावला कैंप टाइप 4 से कमांडेंट हेड क्वॉर्टर राजेश साहनी ने फोन किया। उन्होंने बताया कि सेकेंड कमांडेंट लोकपाल सिंह के घर उसके बेटे ने फायरिंग की है।

फायरिंग में ITBP का एक जवान घायल हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद था। अंदर ITBP का जवान खून से लथपथ अचेत हालत में पड़ा था। उसकी बाईं आंख में गोली लगी थी। एम्बुलेंस स्टाफ ने जवान को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल आरोपी के पिता की लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया है।

•घटना के वक्त घर में एक महिला भी मौजूद थी

आरोपी की दो साल पहले शादी हुई थी। घटना के वक्त घर में एक अन्य महिला भी मौजूद थी। महिला के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।