पोहरी। छर्च थाना क्षेत्र की 21 साल की युवती ने श्योपुर के चिलवानी गांव के युवक के खिलाफ अगवा कर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक 21 साल की युवती 15 जून को घर से लापता हो गई थी।
छर्च थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। युवती ने वापस लौटने पर पुलिस को बताया कि नवाब यादव निवासी ग्राम चिलवानी जिला श्योपुर गुमराह करके अगवा करके दिल्ली ले गया था। शादीशुदा और बच्चों का पिता होते हुए भी बात छिपाकर शादी का झांसा दिया और गलत काम किया। पुलिस ने नवाब यादव के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।
