दिनारा कस्बे के रहने वाले संजय उर्फ प्रवेश भार्गव (28) दिनारा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि 21 जून की रात 08.30 बजे करीब की बात है मैं अपने घर पर बैठा था, तभी अविनाश परिहार ने मुझे फोन करके ग्राम पंचायत के पास बुलाया। वहां मुझे अविनाश परिहार और राजकुमार पाल मिले मैंने दोनों से कहा कि तुमने मुझे यहां क्यों बुलाया तब दोनों बोले- तू बहुत नेता बनता है और मुझे गालियां देने लगे।
मैंने दोनों से गालियां देने से मना किया। दोनों ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की। मैंने भागकर अपनी जान बचाई थी कि इसी दौरान रास्ते में मुझे मनोज खटीक और आनंद केवट मिल गए। जिन्होंने मेरे साथ जमकर मारपीट कर दी थी। दोनों से जान बचाकर में थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।
•पूछताछ का वीडियो आया सामने
पीड़ित पक्ष के युवक के साथ मारपीट करने के बाद एक वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो आरोपी आनंद केवट के घर बताया है। वीडियो में आरोपी पीड़ित के साथ चोरों जैसा बर्ताव कर रहे है। वीडियो में आरोपी पीड़ित से चोरी किए माल के बारे में पूछताछ कर रहे है।
आरोपी पक्ष का कहना है कि उक्त युवक घर में चोरी करने घुसा था। इधर, पीड़ित पक्ष का कहना कि उसके साथ जमकर मारपीट की गई है। बता दें कि युवक को बेरहमी से पीटा गया है। युवक का उपचार अस्पताल में जारी है। दिनारा थाना प्रभारी संतोष भार्गव का कहना है कि युवक के साथ जमकर मारपीट की गई है। मारपीट के बाद वीडियो बनाया गया है।
