करैरा। अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र के बरौदी गांव में 13 साल किशोरी के साथ गांव के ही 2 लड़कों ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सों सहित छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

13 साल की बालिका ने बताया कि वह बीते रोज हैंडपंप पर पानी भरने के लिए अपने घर से आ रही थी, इसी दौरान गांव के रहने वाले माखन लोधी और रविंद्र लोधी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। जब वह चीखी चिल्लाई तो दोनों उसे छोड़कर भाग गए।