शिवपुरी। अपने पतियों की शिकायत लेकर दो महिलाएं एसपी ऑफिस पहुंची। उन्होंने शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा- पति हमें सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहे हैं। सेसई की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि पति के मोबाइल नंबर से मैं सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी। कुछ महीने पहले पति ने उस नंबर को बंद कर दिया था, जिससे मेरे सोशल मीडिया एकाउंट बंद हो गए थे।
मेरा पति से विवाद हो गया, जिस कारण पिछले 10 महीने से मैं अपने मायके में रह रही हूं। इसी दौरान पति ने अपना वही नंबर फिर से एक्टिव करवा लिया। अब वह मेरे सोशल मीडिया एकाउंट को संचालित कर मुझे बदनाम कर रहा है। इसी शिकायत को लेकर मैं कलेक्ट्रेट भी गई थी।
दूसरा, मामला सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम इंदरगढ़ का है। पीड़िता पति की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंची थी। उसने बताया कि मेरी शादी को 5 साल हो चुके हैं। मेरे दो बच्चे हैं। दो माह पहले मेरे पति ने मुझे घर से भगा दिया था, तभी से मैं अपने मायके में रह रही हूं। अब पति मेरे फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। वह भद्दे कमेंट भी करता है। मैं अपने पति पर कार्रवाई चाहती हूं।
