इनके कार्यकाल में संबल योजना का दुरुपयोग कर करीब 95 लाख की राशि का घोटाला किया गया था। इसकी शिकायत प्रभारी शिवपुरी जनपद पंचायत सीईओ गिर्राज शर्मा पुत्र आर डी शर्मा के द्वारा दर्ज कराई गई थी।
मध्य प्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल भोपाल के द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को दी जाने वाली अनुग्रह सहायता राशि में जनपद पंचायत शिवपुरी द्वारा लाखों रुपए का घोटाला किया गया था। इसकी एक जांच कमेटी बनाकर की गई थी। जांच कमेटी द्वारा सौंपे गए प्रतिवेदन में तत्कालीन शिवपुरी के जनपद पंचायत सीईओ गगन बाजपेई और राजीव मिश्रा, कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेंद्र परमार, शाखा प्रभारी साधना चौहान सहायक ग्रेड 3, लता दुबे सहायक ग्रेड 3 की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी।
प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ शिवपुरी गिर्राज शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ रहे गगन बाजपेई और राजीव मिश्रा सहित 5 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है। बता दें कि वर्तमान में गगन बाजपेई पोहरी जनपद पंचायत सीईओ हैं और राजीव मिश्रा ग्वालियर में पदस्थ हैं।
