जानकारी के अनुसार द्धारिका पुत्र राजाराम झा उम्र 37 साल निवासी दबियाकलां हाल देवीपुरा पिछोर ने पुलिस थाने में शिकायत करते हुए बताया है कि उसकी नया चौराहे पर क्योक्स बैंक का संचालन करता है। आज वह अपने बैंक में ग्राहकों को देने के लिए 2 लाख 20 हजार रूपए अपने बैग में रखकर देबीपुरा से पिछोर नया चौराहे पर जा रहा था। तभी रास्ते में सीतापुर गजौरा तिराहे के पास में दो बाईकर्स बदमाशों ने उसकी बाईक को ओवरटेक करते हुए कट्टा निकालकर सीधा हवाई फायर कर दिया।
पीडित ने बताया है कि इस बाईक पर से दो बदमाश उतरे और उन्होंने युवक के हाथ से बैग छीना और मौके से भाग गए। पीडित युवक ने बताया है कि जो युवक बाईक चला रहा था उसका हुलिया दुबला पतला था तो सफेद तौलिया का नकाब लगाया हुआ था। जबकि बाईक पर पीेछे बैठा युवक हस्टपुस्ट था और वह हेलमेट लगाया हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
